Nagoi triple murder case: बैकुंठपुर। कोरिया जिले के सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई में मंगलवार रात करीब 11 बजे रेत विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पुरानी रंजिश में ग्रामीणों के समूह ने फॉर्च्यूनर पर हमला कर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना के दौरान कार में सवार 4 में से 3 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं पुलिस ने वारदात में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Nagoi triple murder case: हमलावरों ने पहले टिपर से फॉर्च्यूनर को कई बार टक्कर मारी। इससे दरवाजे जाम हो गए और सवार लोग बाहर नहीं निकल सके। इसके बाद कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। घटना की गंभीरता देखते हुए सरगुजा रेंज IG दीपक झा रात में ही घटनास्थल पहुंचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है। क्षेत्र में तनाव का माहौल है।
Nagoi triple murder case: सभी मृतक आपस में रिस्तेदार बताए जा रहे हैं जिसमें दो मृतक आपस में चचेरे भाई और एक रिस्तेदार बताए जा रहे हैं। बैकुंठपुर के मुक्तिधाम में दो मृतको का देर शाम अतिंम संस्कार किया गया जबकि एक मृतक को बिलासपुर से वापस लाया जा रहा है। वहीं दो गंभीर योगेन्द्र सिंह व मंयक सिंह को अम्बिकापुर मेडिकल कॉलेज से मंगलवार को दोपहर में रायपुर रिफर किया गया है।
Nagoi triple murder case: कोरिया पुलिस ने इस वारदात में 7 लोगों पर 3 धाराओं में केस दर्ज किया है। इनमे से गिरफ्तार 4 आरोपियों में अक्षत त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, मन्नू त्रिपाठी शामिल हैं। 3 अन्य की तलाश जारी है। इस वारदात में भरत लाल सिंह उर्फ लल्ला सिंह की मौके पर ही जलकर मौत हो गई थी। वीरेंद्र सिंह की इलाज के दौरान और नागेंद्र सिंह ने अंबिकापुर से रायपुर ले जाते हुए समय रास्ते में दम तोड दिया था।चौथा व्यक्ति 70-80 फीसदी झुलसा है, रायपुर रेफर किया गया है।
Nagoi triple murder case: मंगलवार को ही दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। आरोपी पक्ष ने सोनहत थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। बताया जाता है कि रात में मृतक पक्ष अपने समर्थकों के साथ तीन वाहनों में सवार होकर आरोपियों के घर पहुंचा था। इसी दौरान विवाद ने उग्र रूप ले लिया और आरोपियों ने कथित तौर पर टिपर वाहन से हमला कर दिया। घटनास्थल से एक वाहन भागने में सफल रहा, जबकि दो वाहन फंस गए। इनमें से एक फॉर्च्यूनर को आग के हवाले कर दिया गया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।










