CG News : राजनांदगांव। जिले के मनगट्टा स्थित विसली वुड रिसॉर्ट में एक 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। भिलाई निवासी मुस्कान तिवारी की मौत के बाद जहां परिवार सदमे में है, वहीं उसके साथ रिसॉर्ट में ठहरे लोगों का अचानक गायब हो जाना मामले को और भी रहस्यमय बना रहा है।

CG News :  जानकारी के मुताबिक मुस्कान अपने कुछ परिचितों के साथ रिसॉर्ट में रुकी हुई थी। देर रात वह बाथरूम गई, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आई। सुबह करीब 8 बजे रिसॉर्ट स्टाफ को उसकी जानकारी मिली, जिसके बाद युवती को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

CG News :  घटना के बाद सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि युवती के साथ रिसॉर्ट में मौजूद अन्य लोग सुबह होने से पहले ही वहां से चले गए। उनके अचानक गायब होने से पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है और अब उनकी तलाश तेज कर दी गई है।

CG News :  पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी संभावित पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। रिसॉर्ट कर्मचारियों, प्रबंधन और अन्य संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही रिसॉर्ट के सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स भी खंगाले जा रहे हैं।

Previous articleInternational Yoga Day : ‘स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम पर जिलों में सामूहिक योगाभ्यास की तैयारी
Next articleOperation Tiger: उद्धव ठाकरे गुट के बागी सांसद जयपुर शिफ्ट, व्हिप जारी होने के बावजूद बैठक में नहीं पहुंचे 6 सांसद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here