CG Weather update : रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। आमतौर पर इस समय तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार मानसून अपेक्षित गति से आगे नहीं बढ़ पा रहा है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

CG Weather update :  मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में कोई मजबूत मौसमी सिस्टम सक्रिय नहीं होने के कारण मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। यही वजह है कि बारिश की गतिविधियां सीमित हैं और कई क्षेत्रों में गर्मी का असर अभी भी बना हुआ है।

CG Weather update :  जून माह के आखिरी कुछ दिन बचे हैं। इसके बावजूद प्रदेश में अभी तक औसतन केवल 32.3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। किसी भी जिले में सामान्य बारिश का लक्ष्य पूरा नहीं हो सका है। पिछले वर्ष इस समय तक मानसून पूरे छत्तीसगढ़ को कवर कर चुका था,  इस बार इसकी पहुंच बस्तर संभाग के सभी हिस्सों तक भी नहीं हो पाई है।

CG Weather update :  मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले दो दिनों तक मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। कुछ स्थानों पर लू जैसी परिस्थितियां भी बन सकती हैं। रविवार को बिलासपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इन जिलों में यलो अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार सुबह सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, धमतरी और गरियाबंद जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज हवाएं, आकाशीय बिजली गिरने और बारिश की संभावना जताई गई है।

Previous articleNEET-UG 2026 : 9 पसलियां टूटीं, वेंटिलेटर पर थी फिर भी नहीं हारी हिम्मत, नीट परीक्षा देने पहुंची सृष्टि दुबे, शिक्षा मंत्री ने बदले नियम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here