Theft of Ram Mandir donations : अयोध्या। राम मंदिर में चढ़ावे की गिनती और कथित धन हेराफेरी के विवाद में प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। दान की गणना में लगे करीब 40 कर्मचारियों को उनके कार्य से हटा दिया गया है। उनकी जगह बैंक और ट्रस्ट की ओर से नई टीम को गणना की जिम्मेदारी सौंप दी गई है।

Theft of Ram Mandir donations :  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच टीम (SIT) ने छह दिनों की पड़ताल के बाद लखनऊ लौट गई है। टीम ने ट्रस्ट पदाधिकारियों, पुजारियों, बैंक अधिकारियों और कैश प्रबंधन कर्मचारियों समेत 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की। SIT ने सभी लोगों को जांच पूरी होने तक अयोध्या न छोड़ने के निर्देश दिए हैं।

Theft of Ram Mandir donations :
SIT ने दान राशि, CCTV फुटेज, नकदी गिनने की प्रक्रिया और आभूषणों से जुड़े दावों की गहन जांच की है। जांच केवल चढ़ावे तक सीमित नहीं है, बल्कि ट्रस्ट की खरीद प्रक्रियाओं और मंदिर निर्माण सामग्री की खरीद की भी समीक्षा की जा रही है।

रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू से लंबी पूछताछ

Theft of Ram Mandir donations :  जांच के दौरान रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू (महासचिव चंपत राय के करीबी) से लंबी पूछताछ की गई। उनके सहयोगियों, रिश्तेदारों और संपत्तियों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। सूत्रों के अनुसार, 2025 के प्रयागराज महाकुंभ के दौरान हुए दान संग्रह और संभावित अनियमितताओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

Previous articleCG Weather update : कोई सिस्टम नहीं मानसून अटका, गर्मी का सितम बरकरार, प्रदेश में हल्की बारिश का अनुमान
Next articleCG News : राशन वितरण में OTP नहीं चलेगा ,अब अंगूठा लगाने पर ही मिलेगा चावल, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here