CG News : सूरजपुर। जिले में सड़क हादसे के बाद भड़की हिंसा और पुलिस टीम पर हमले के मामले में प्रतापपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों का जुलूस निकालकर सख्त संदेश दिया कि कानून हाथ में लेने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

CG News :  यह पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर का है, जहां कुछ दिन पहले हुए सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई थी। हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने ट्रक में आगजनी की घटना को अंजाम दिया था। इसी दौरान मौके पर पहुंची डायल 112 टीम पर भी कुछ लोगों ने हमला कर दिया था।

CG News :  हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। जांच के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

CG News :  गिरफ्तारी के बाद प्रतापपुर पुलिस ने आरोपियों का पैदल जुलूस निकालते हुए सार्वजनिक रूप से संदेश दिया कि किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं आगजनी के अलग मामले में भी दो अन्य आरोपियों के खिलाफ BNS की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।

CG News :  पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में पारस नाथ पैकरा 32 वर्ष, रामकेवल पैकरा 26 वर्ष, अभय पैकरा 20 वर्ष, शिवसागर पैकरा 29 वर्ष, करमसाय पैकरा 31 वर्ष, मुकेश उर्फ सीजय पैकरा 23 वर्ष, प्रकाश उर्फ जीरा पैकरा 20 वर्ष व नरेश पैकरा 22 वर्ष है। सभी आरोपी ग्राम बैकोना, थाना प्रतापपुर, जिला सूरजपुर के निवासी हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

Previous articleBilaspur Central Jail : बिलासपुर सेंट्रल जेल में मनोरोगियों की बैरक में बंदी की हत्या, नाली के स्लैब से सिर कुचला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here