Padma Awards 2026: नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में देश की विभिन्न क्षेत्रों की 65 विशिष्ट हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया। इस समारोह में कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, जनसेवा और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली हस्तियों को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए गए। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को (मरणोपरांत) पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, जिसे उनकी पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया।
Padma Awards 2026: वहीं प्रसिद्ध गायिका अलका याग्निक, मलयालम अभिनेता ममूटी और टेनिस दिग्गज विजय अमृतराज भी सम्मानित होने वालों में शामिल रहे। समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल पद्म पुरस्कार हर वर्ष विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं।
Padma Awards 2026: राष्ट्रपति ने पी. नारायणन और जस्टिस (रिटायर्ड) केटी थॉमस को साहित्य और शिक्षा तथा जन-कार्य के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया। पद्म भूषण पाने वाले अन्य लोगों में एसकेएम मैलानंदन, ममूटी, वेल्लापल्ली नटेसन और दत्तात्रेयुडु नोरी शामिल हैं।
चार विदेश नागरिक भी सम्मानित
इस समारोह में अवॉर्ड पाने वालों की लिस्ट में दो अमेरिकी, एक रूसी और एक जॉर्जियाई नागरिक भी शामिल हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने अलंकरण समारोह में 65 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। समारोह में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह और कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।
65 हस्तियों को दिए गए पद्म पुरस्कार
दूसरे नागरिक सम्मान समारोह में 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए हैं, जिनमें दो पद्म विभूषण, सात पद्म भूषण, और 56 पद्म श्री शामिल हैं। इससे पहले राष्ट्रपति ने 25 मई को आयोजित पहले नागरिक सम्मान समारोह में 65 पद्म पुरस्कार प्रदान किए थे, जिनमें दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 57 पद्म श्री शामिल थे।










