Nougai triple Murder Case:   बैकुंठपुर।  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज बुधवार को कोरिया जिले के बैकुंठपुर  पहुंचे और पिछले दिनों  ग्राम नौगई हुए तिहरे हत्याकांड के पीडि़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।  उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सरकार को इस हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपनी चाहिए। उन्होंने माइनिंग और राजस्व विभाग की भूमिका पर भी सवाल उठाए और जिले के पूरे पुलिस अमले को भी बदलने की जरूरत की बात कही। उन्होंने  कहा कि विधानसभा में भी मामला उठाएंगे।

Nougai triple Murder Case:  कोरिया जिले के सोनहत ब्लॉक अंतर्गत ग्राम नौगई में रेत खनन विवाद में कुछ लोगों ने कार में आग लगा दी थी, जिसमें भाजपा नेता भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह समेत 3 लोगों की जलकर मौत हो गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल दोपहर को महलपारा स्थित स्व. भरत सिंह उर्फ लल्ला सिंह के निवास पहुंचे। सर्किट हाउस में पत्रकारों से कहा कि माइनिंग डिपार्टमेंट की भूमिका भी संदेहास्पद है और राजस्व अमला भी मौन साधे हुए है। पुलिस की भूमिका एकतरफा दिखाई दे रही है, जो संरक्षण देकर कार्रवाई कर रही है। मामले में पुलिस की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है।

Nougai triple Murder Case:  श्री बघेल ने कहा कि दूसरा एंगल राजनैतिक भी है, एक विधायक का संरक्षण प्राप्त है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना के बाद सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की, पुलिस प्रशासन ने तत्काल कांफ्रेंस कर जानकारी तक नहीं दी। पुलिस की कार्रवाई पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह राज्य में उच्च पदों पर बैठे लोगों का संरक्षण है। किसी भी व्यक्ति को जलाने का दुस्साहस कोई नहीं कर पाता जब तक उसको राजनैतिक और पुलिस का संरक्षण प्राप्त नहीं होता है। इसलिए सभी को यहां से हटाया जाना चाहिए।

Nougai triple Murder Case:  पूर्व सीएम ने कहा कि मामले को विधानसभा में उठाएंगे। यहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरा पुलिस अमले का स्थानांतरित करने की जरूरत है। सरकार को जल्द से जल्द जांच सीबीआई को जांच की जिम्मेदारी सौंपी देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कि पीडि़त परिवार ने  सीबीआई जांच और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की मांग की है। श्री बघेल के साथ पूर्व संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव, पूर्व विधायक गुलाब कमरो सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous articleCG Crime :  जन्मदिन की रात घर निकली युवती की तीन दिन बाद रेत में दफन मिली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Next articleCG News : छत्तीसगढ़ में होगा बहुमंजिला भवनों, कोचिंग संस्थानों और होटलों का फायर सेफ्टी ऑडिट, कलेक्टरों को सरकार के निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here