Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/CG Crime :  जन्मदिन की रात घर निकली युवती की तीन दिन बाद रेत में दफन मिली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
छत्तीसगढ़

CG Crime :  जन्मदिन की रात घर निकली युवती की तीन दिन बाद रेत में दफन मिली लाश, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Avatar photo
By fourthline.in
June 24, 2026 2 Min Read
0

CG Crime : महासमुंद। जिले के खल्लारी थाना क्षेत्र में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। जन्मदिन की रात घर से लापता हुई युवती का शव तीन दिन बाद गांव के पास एक नाले की रेत में दफन मिला। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों ने मामले को और गंभीर बना दिया है। पुलिस अब हत्या और संभावित यौन अपराध दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

CG Crime :   ग्राम पंचायत झारा के पास सोमवार दोपहर ग्रामीणों को नाले के किनारे रेत से दुर्गंध आती महसूस हुई। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो रेत में दबा एक शव नजर आया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। बाद में मृतका की पहचान 18 वर्षीय भारती टंडन के रूप में हुई, जो 19 जून की रात से लापता थी।

CG Crime :  शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के सिर पर गंभीर चोट मिलने की पुष्टि हुई है। डॉक्टरों के अनुसार सिर पर गहरा घाव था, जिससे खोपड़ी की हड्डी भी क्षतिग्रस्त पाई गई। इसके अलावा जांघों पर खरोंच के निशान मिले हैं। इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस दुष्कर्म की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है। फॉरेंसिक जांच के लिए आवश्यक नमूने रायपुर भेजे जा रहे हैं। 

CG Crime :   परिजनों के मुताबिक 19 जून को भारती का 18वां जन्मदिन था। उसी रात वह घर से अचानक गायब हो गई थी। परिवार ने काफी तलाश के बाद खल्लारी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन तीन दिन बाद उसकी लाश मिलने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

CG Crime :  जांच में यह भी सामने आया है कि युवती का एक युवक से परिचय था और पुलिस इसी कड़ी को जोड़कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उनके मोबाइल फोन की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के नतीजे आने के बाद ही मौत की पूरी सच्चाई सामने आ सकेगी।

Tags:

#ChhattisgarhCrime #GirlMurder #RapeAndMurder #MurderCase #CrimeInvestigation #BirthdayTragedy #WomenSafety #PoliceInvestigation #SandPit
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG News: छत्तीसगढ़ में एक और औद्योगिक हादसा  रायगढ़ इस्पात प्लांट में फर्नेस ब्लास्ट, 4 मजदूर झुलसे

Next

Nougai triple Murder Case: नौगई हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिले पूर्व CM भूपेश बघेल, बोले – विधानसभा में उठाएंगे मामला

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme