Mahtari vandan yojana: रायपुर। महतारी वंदन योजना के लाभ से वंचित महिलाओं के लिए पोर्टल जल्द खुलने जा रहा है। वे महिलाएं जिन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा है ,वे पोर्टल पर आवेदन कर सकती हैं। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जानकारी दी है कि महतारी वंदन योजना का पोर्टल आगामी एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ किया जाएगा।
Mahtari vandan yojana: श्रीमती राजवाड़े ने बताया कि योजना के तहत सबसे पहले बस्तर संभाग की महिलाओं के लिए पोर्टल खोला जाएगा। इससे बस्तर क्षेत्र की 2 लाख से अधिक महिलाएं योजना का लाभ प्राप्त कर सकेंगी। खास बात यह है कि पुनर्वासित महिला नक्सलियों को भी इस योजना के दायरे में शामिल किया जाएगा, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता और मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिलेगा।
Mahtari vandan yojana: महिला एवं बाल विकास मंत्री ने कहा कि, बस्तर में प्रक्रिया शुरू होने के बाद चरणबद्ध तरीके से पूरे प्रदेश की महिलाओं के लिए भी पोर्टल खोला जाएगा, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ मिल सके। महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने एक हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
Mahtari vandan yojana: योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, परिवार में उनकी भागीदारी को मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में मदद करना है। पोर्टल खुलने से बड़ी संख्या में ऐसी महिलाओं को राहत मिलेगी जो लंबे समय से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रही थीं।









