Trains cancelled:  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में ट्रेन से सफर करने वाले आम यात्रियों के लिए एक जरूरी और बड़ी खबर सामने आई है। बिलासपुर मंडल के निपनिया और भाटापारा रेलवे सेक्शन के बीच अंडरब्रिज बनाने का काम शुरू होने जा रहा है। रेलवे इस काम के तहत ट्रैक पर भारी गर्डर को हटाने की तैयारी में है। इस बड़े मेंटेनेंस काम की वजह से 25 जून से लेकर 29 जून तक कई लोकल और पैसेंजर ट्रेनों का संचालन बंद रहेगा।

Trains cancelled:   दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे प्रशासन ने इस रूट की 10 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है। इसके साथ ही 3 गाड़ियों को बीच रास्ते में ही रोकने यानी शॉर्ट टर्मिनेट करने का फैसला लिया है।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
दिनांक    ट्रेन संख्या   ट्रेन का नाम         स्थिति
25 जून 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू     रद्द
25 जून 58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर   रद्द
26 जून 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू     रद्द
26 जून 58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर   रद्द
26 जून 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू     रद्द
28 जून 68728 रायपुर–बिलासपुर मेमू      रद्द
28 जून 68734 बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू रद्द
28 जून 68733 गेवरा रोड–बिलासपुर मेमू  रद्द
28 जून 68719 बिलासपुर–रायपुर मेमू     रद्द
28 जून 68746 रायपुर–गेवरा रोड मेमू      रद्द
28 जून 58205 रायपुर–इतवारी पैसेंजर     रद्द
28 जून 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर      रद्द
29 जून 68745 गेवरा रोड–रायपुर मेमू       रद्द
29 जून 58206 इतवारी–रायपुर पैसेंजर     रद्द
29 जून 58202 रायपुर–बिलासपुर मेमू       रद्द

इन ट्रेनों के संचालन में बदलाव

दिनांक  ट्रेन संख्या  ट्रेन का नाम  बदलाव
25 एवं
28 जून 68861 गोंदिया–झारसुगुड़ा मेमू
बिलासपुर से चलेगी, गोंदिया–बिलासपुर खंड रद्द
25 एवं
28 जून 68862 झारसुगुड़ा–गोंदिया मेमू
बिलासपुर में समाप्त, बिलासपुर–गोंदिया खंड रद्द
25 जून 58203 कोरबा–रायपुर पैसेंजर
बिलासपुर में समाप्त, बिलासपुर–रायपुर खंड रद्द

Previous articleAC compressor Blast : एसी कंप्रेसर फटने से पिता की मौत, बेटा गंभीर,आधी रात मची अफरा-तफरी
Next articleMahtari vandan yojana: महतारी वंदन योजना का पोर्टल एक हफ्ते में खुलेगा , पहले बस्तर फिर बाकी महिलाओं के जुड़ेंगे नाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here