CG News : बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना परिसर में बने सरकारी आवास में एक आरक्षक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरक्षक अपने आवास में मृत अवस्था में मिला। फिलहाल उसकी मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

Previous articleRam Mandir offerings  Theft :  बाबा बागेश्वर ने राम मंदिर का चढ़ावा चोरी करने वालों को बताया पापी,  कहा- भगवान उन्हें महादंड देंगे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here