• अमरकंटक, अचानकमार, सतरेंगा और चैतुरगढ़ जैसे स्थल पर्यटकों को करते हैं आकर्षित

• बिलासपुर 4-सी एयरपोर्ट से सभी स्थल 100 किलोमीटर की रेंज में 

Tourism Development:  बिलासपुर।  हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने हवाई सुविधा की कमी को पुराने बिलासपुर जिले मैं पर्यटन की संभावनाएं असीम होने के बावजूद विकसित न होने का एक बड़ा कारण बताया है। समिति ने बताया की कोरबा जिले का सतरेंगा और चैतुरगढ़ और बिलासपुर जिले का अचानक मार टाइगर रिजर्व तथा  मध्य प्रदेश का अमरकंटक जैसे पर्यटन स्थल बिलासपुर एयरपोर्ट के 100 किलोमीटर की सीमा में है।

Tourism Development: हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने कहा कि अगर एयरपोर्ट से देश के सभी दिशाओं में रेगुलर फ्लाइट उपलब्ध हो जाएगी तो उसे स्थिति में महानगरों के पर्यटक भी इन स्थलों पर जल्दी और सीधे पहुंच सकेंगे। आज रायपुर से अमरकंटक पहुंचने के लिए 6 घंटे का समय लगता है वही सतरेंगा और चैतुरगढ़ के लिए भी 4 से 5 घंटे लगते हैं। बिलासपुर एयरपोर्ट से यह समय घटकर आधा रह जाएगा। कोई भी अंतर्देशीय पर्यटक डेढ़ से 2 घंटे की फ्लाइट लेने के बाद 5 से 6 घंटा सड़क मार्ग से यात्रा नहीं करना चाहता।  वह चाहता है कि 2 घंटे में अपने गंतव्य पर पहुंच जाएं। इस हिसाब से बिलासपुर में अगर 4-सी एयरपोर्ट बनाकर देश के सभी दिशाओं से उड़ान की सुविधा उपलब्ध होती है तो इसका लाभ पूरे क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को मिलेगा।

Tourism Development:   हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने आगे कहा कि बिलासपुर में एक 4 सी एयरपोर्ट का होना पूरे उत्तर छत्तीसगढ़ के लिए विकास के नए द्वार खोलेगा जो  इन्वेस्टमेंट अभी रायपुर और उसके आसपास ही सीमित रह जा रहा है वह उत्तर छत्तीसगढ़ में भी निवेश होगा। हवाईसुविधा जन संघर्ष समिति का महा धरना आज भी जारी रहा। धरने में रवि बनर्जी बद्री यादव अनिल गुलहरे संतोष पीपलवा परसराम कैवर्त चित्रकांत श्रीवास शिरीष कश्यप समीर अहमद बबला रामशरण यादव विभूतिभूषण गौतम प्रतीक तिवारी प्रकाश बहरानी मनोज तिवारी महेश दुबे मजहर खान अमर बजाज विजय दशहरा अकील अली आदि शामिल थे।

Previous articleChhattisgarh high court: कार की टक्कर से मृत युवक के परिवार को हाईकोर्ट से बड़ी राहत , बीमा कंपनी देगी 54.76 लाख मुआवजा
Next articleBilaspur crime : रेलवे परिक्षेत्र के नाले में मिली महिला की अर्द्धनग्न लाश, पुलिस शिनाख्त की कोशिश में जुटी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here