Bilaspur crime :   बिलासपुर । स्थानीय रेलवे परिक्षेत्र में तितली चौक के पास आज सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव नाले में मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। तोरवा पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मृतका की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

Bilaspur crime :   तोरवा पुलिस ने मृतका की तस्वीर जिले के सभी थाना क्षेत्रों सहित आसपास के जिलों के थानों में भेजी  है। साथ ही दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कराया जा रहा है, ताकि महिला की पहचान हो सके।  पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Previous article‌Tourism Development:  हवाई सुविधा का अभाव इसलिए भी बिलासपुर संभाग पिछड़ा, सर्वाधिक रोजगार वाले पर्यटन पर सरकार का फोकस नहीं
Next articleCG News: निगम मंडलों में हुईं नियुक्तियां ,  ममता साहू महिला आयोग, गौरीशंकर श्रीवास राज्य केश शिल्पी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बने

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here