Bilaspur crime : बिलासपुर । स्थानीय रेलवे परिक्षेत्र में तितली चौक के पास आज सुबह एक अज्ञात महिला का अर्धनग्न शव नाले में मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। तोरवा पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है। मृतका की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मृतका की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
Bilaspur crime : तोरवा पुलिस ने मृतका की तस्वीर जिले के सभी थाना क्षेत्रों सहित आसपास के जिलों के थानों में भेजी है। साथ ही दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान कराया जा रहा है, ताकि महिला की पहचान हो सके। पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों और घटना की परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।









