Raipur cricket stadium: रायपुर। रायपुर , मुंबई और जयपुर के स्टेडियमों में अब एनजीटी की मंजूरी लिए बिना कोई मैच नहीं होगा। पानी की बर्बादी के मुद्दे पर एनजीटी ने शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर खेलों के आयोजन पर रोक लगा दी है। मामला ग्राउंड में हो रही पानी की बर्बादी से जुड़ा है। एनजीटी ने रायपुर समेत मुंबई के डी.वाई. पाटिल और जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर अंतरिम रोक लगाई है।
Raipur cricket stadium: एनजीटी ने बार-बार नोटिस भेजे, लेकिन रायपुर के स्टेडियम समेत बाकी दो ने जवाब देने की जहमत तक नहीं उठाई। सूत्र बताते हैं कि एनजीटी इन स्टेडियमों के जल संरक्षण के तरीकों से बिल्कुल खुश नहीं है। देश के कई हिस्सों में पानी का भारी संकट है। ऐसे में क्रिकेट मैदानों पर लाखों लीटर पानी की बर्बादी बड़ा मुद्दा बन गई है।
Raipur cricket stadium: अधिकरण का कहना है कि इन स्टेडियमों में रेन वॉटर हार्वेस्टिंग और पानी को रिसाइकिल (recycle) करने की व्यवस्था सही नहीं है। पिचों और मैदान को हरा-भरा रखने के लिए भारी मात्रा में ग्राउंड वाटर का इस्तेमाल हो रहा है। अब इस मामले में अगली सुनवाई 17 अगस्त को होगी।
Raipur cricket stadium: अप्रैल में 6 स्टेडियमों से रिपोर्ट मांगी गई थी। दिल्ली का अरुण जेटली और लखनऊ का इकाना स्टेडियम अपना पक्ष रख चुके हैं। बाराबती (कटक) ने समय मांगा है। वहीं, रायपुर, मुंबई और जयपुर के स्टेडियमों की लापरवाही उन पर भारी पड़ गई। अब जब तक एनजीटी हरी झंडी नहीं देती, यहां कोई भी मैच या इवेंट होना मुश्किल है।









