LPG cylinder prices reduced : नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती की है। नई कीमतें 1 अगस्त से लागू हो गई हैं। पिछले कुछ समय से महंगी रसोई गैस की वजह से बढ़ते खर्च का सामना कर रहे कारोबारियों को इस फैसले से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

LPG cylinder prices reduced :  नई दरों के मुताबिक दिल्ली में 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल LPG सिलेंडर 202 रुपये सस्ता हुआ है। इसके बाद राजधानी में इसकी नई कीमत 2,728 रुपये हो गई है। वहीं कोलकाता में सिलेंडर की कीमत 209 रुपये घटाई गई है, जिसके बाद वहां इसकी नई कीमत 2,872.50 रुपये तय की गई है।

LPG cylinder prices reduced : हालांकि यह राहत सिर्फ व्यावसायिक इस्तेमाल वाले सिलेंडरों तक सीमित है। घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। घरेलू उपभोक्ताओं को पहले वाली कीमत पर ही सिलेंडर मिलता रहेगा।

LPG cylinder prices reduced :  कमर्शियल LPG की कीमत पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल LPG सिलेंडर के दामों में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिली थी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव, ईरान युद्ध और आपूर्ति से जुड़ी चुनौतियों के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में LPG की कीमतें बढ़ गई थीं। इसका असर भारत में भी कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों पर पड़ा था।

LPG cylinder prices reduced :  माना जा रहा है कि इस फैसले से होटल और फूड सर्विस से जुड़े कारोबारों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हाल के दिनों में भारत ने अमेरिका और दूसरे देशों से स्पॉट आधार पर LPG की खरीद बढ़ाई है, ताकि मध्य पूर्व से कम हो रही सप्लाई की भरपाई की जा सके। जून में पहली बार अमेरिका से भारत का LPG आयात 10 लाख टन के आंकड़े को पार कर गया।

Previous articleChhattisgarh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीएम विष्णुदेव साय ने मांगी यूरिया परियोजना, दो आयुर्वेद संस्थान
Next articleKulgam Terror Attack: कुलगाम में पहलगाम जैसी घटना, छत्तीसगढ़ के 2 मजदूरों को नाम पूछकर गोली मारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here