CG Weather Update:  रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश के बाद पिछले दो दिनों से रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में सूरज की तेज गर्मी पड़ी। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार आज यानी 2 अगस्त से प्रदेश में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर तेजी पकड़ेंगी। बंगाल की खाड़ी और मध्य भारत में बने मौसमी सिस्टम के प्रभाव से राज्य के उत्तरी हिस्सों में मानसून दोबारा सक्रिय हो रहा है।

CG Weather Update:  छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिनों से हो रही लगातार तेज बारिश के बाद अब प्रदेश में मानसून की रफ्तार कुछ धीमी पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल के ऊपर बना गहरा अवदाब अब आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की तीव्रता कम हो सकती है। हालांकि कुछ जिलों में अभी भी मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

CG Weather Update:  मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 2 अगस्त से शुरू होने वाले नए मानसूनी स्पेल का सबसे ज्यादा असर उत्तर छत्तीसगढ़ में दिखेगा। बिलासपुर, सरगुजा, सूरजपुर और जशपुर के एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी बारिश और गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।

Previous articleYouth-congress-elections: छत्तीसगढ़ यूथ कांग्रेस चुनाव में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के बेटे का नामांकन रद्द , अब अध्यक्ष पद के 17 उम्मीदवार
Next articleAsian Legends League : आज भारत-पाकिस्तान की टक्कर, धवन, रैना और कार्तिक पर रहेंगी नजर, कब और कहां देख सकेंगे लाइव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here