Obscene comment : चेन्नई। कावेरी जल विवाद को लेकर सीएम विजय थलपति पर निशाना साधते-साधते एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने अभिनेत्री तृषा को लेकर विवादित टिप्पणी कर दी। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
Obscene comment : एक रैली के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने ‘तृषा, तृषा’ के नारे लगाए। उदयनिधि ने इस पर अपना भाषण रोककर मुस्कुराते हुए कथित तौर पर ‘डबल मीनिंग’ अश्लील टिप्पणी की, जिसके बाद उनका राजनीतिक विरोध शुरू हो गया। उदयनिधि का कहना है कि है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा था और ना ही किसी का नाम लिया था। अब कोर्ट ही सही गलत का फैसला करेगा। स्टालिन ने यह भी कहा कि इसका परिणाम भुगतने के लिए वह तैयार हैं।
Obscene comment : : बीजेपी ने भी उदयनिधि की टिप्पणी की निंदा की तमिलनाडु की भाजपा इकाई के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने एक्स पर कहा कि उदयनिधि की कथित ‘डबल मीनिंग’ टिप्पणी ‘घृणित, अश्लील, आपत्तिजनक और शर्मनाक’ है। भाजपा नेता ने कहा, ”सचमुच, कोई बदमाश या चोर भी, जिसकी मां, पत्नी या बेटी हो, इतनी अभद्र भाषा में बात नहीं करेगा। कोई भी मां, पत्नी या बेटी ऐसी टिप्पणी करने वालों को माफ नहीं करेगी।’ उन्होंने कहा था कि इस टिप्पणी के लिए उदयनिधि को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाना चाहिए।
Obscene comment : टीवीके विधायक रेवंत चरण ने भी इस बयान को घटिया बताया था और कहा थि कि जानबूझकर इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने कहा कि जब कावेरी मामले में उनके प्रोटेस्ट को सपोर्ट नहीं मिला तो वह घटिया भाषा का इस्तेमाल करने लगे। यह विवाद तब सामने आया है जब कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु सरकार कर्नाटक सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है।
Obscene comment : विजय सरकार का आरोप है कि कर्नाटक, कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण और कावेरी जल विनिमयन समिति के निर्देश के बाद भी उसके हिस्सा के पानी नहीं छोड़ रहा है। वहीं उदयनिधि स्टालिन ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री की उदासीनता के कारण तमिलनाडु को कावेरी का एक बूंद पानी भी नहीं मिला।









