Bypoll results : पटना/भोपाल/अहमदाबाद।  तीन राज्यों में विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में बिहार की बांकीपुर सीट से जनसुराज पार्टी , मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस जबकि गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत हुई है। 

Bypoll results : बिहार के बांकीपुर पर पूरे देश की नजर थी,  यहां से जनसुराज पार्टी के फाउंडर प्रशांत किशोर 19,246 वोटों से बड़ी जीत हासिल की।  भाजपा के नीरज कुमार दूसरे नंबर पर रहे जबकि राजद उम्मीदवार रेखा गुप्ता की जमानत जब्त हो गई। । बांकीपुर सीट बिहार भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट थी। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक चुने गए थे। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया था।

Bypoll results :  मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने जीत हासिल की है। । भाजपा ने  यहां पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट  काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया था। वहीं गुजरात के मंजलपुर में भाजपा के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने 30630 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर की। उन्होंने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को हराया।

Previous articleCG IFS Posting : प्रशिक्षु IFS अधिकारियों को मिली पोस्टिंग, बनाए गए उप वनमंडल अधिकारी
Next articleCG News: सांसद बृजमोहन से स्वास्थ्य सचिव कटारिया के व्यवहार पर अब अकबर आए साथ, मुख्य सचिव को लिखा पत्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here