Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/खेल/Inter-school football : साधु राम विद्या मंदिर में अंतर-विद्यालय फुटबॉल का रोमांच, प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
खेल

Inter-school football : साधु राम विद्या मंदिर में अंतर-विद्यालय फुटबॉल का रोमांच, प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Avatar photo
By fourthline.in
August 8, 2026 2 Min Read
0

• अंडर-14 में डीपीएस संबलपुर और अंडर-19 में जे.बी. इंटरनेशनल कांकेर चैंपियन
Inter-school football : सूरजपुर। साधु राम विद्या मंदिर, सूरजपुर में आयोजित अंतर-विद्यालय फुटबॉल प्रतियोगिता का शनिवार को उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विद्यालय के एमडी डॉ. राहुल अग्रवाल ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

Inter-school football :  अंडर-14 वर्ग के फाइनल मुकाबले में डीपीएस संबलपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑलवन्स पब्लिक स्कूल, बेमेतरा को 2-0 से पराजित किया और चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। ऑलवन्स पब्लिक स्कूल, बेमेतरा को उपविजेता ट्रॉफी से संतोष करना पड़ा।
वहीं अंडर-19 वर्ग का फाइनल मुकाबला भी रोमांचक रहा। जे.बी. इंटरनेशनल स्कूल, कांकेर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए डीपीएस छिंदवाड़ा को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। डीपीएस छिंदवाड़ा उपविजेता रहा।

Inter-school football : समापन समारोह के दौरान विजेता खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। विद्यालय परिसर तालियों और विजयी नारों से गूंज उठा। मुख्य अतिथि डॉ. राहुल अग्रवाल ने सभी विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खेल बच्चों में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास करते हैं।

Inter-school football :  मंच संचालन दीपक पटले एवं दीपक वासुले ने प्रभावशाली ढंग से किया। इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष सुनील अग्रवाल, प्राचार्या खुशबू सिंह, उप-प्राचार्य दीनदयाल तिवारी सहित विभिन्न विद्यालयों के कोच, सभी प्रतिभागी टीमों के खिलाड़ी तथा साधु राम विद्या मंदिर के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।अतिथियों ने खिलाड़ियों की खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार के सहयोग और सुव्यवस्थित आयोजन के कारण प्रतियोगिता का सफल एवं गरिमापूर्ण समापन हुआ।

Tags:

#InterSchoolFootball #SadhuRamVidyaMandir #FootballTournament #InterSchoolTournament #FootballChampionship #StudentAthletes #YoungFootballers #SchoolSports #SportsNews
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Former MLA WhatsApp hacked :  पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, हैकर ने लोगों से हेल्प के बहाने की 28 हजार की मांग

Next

Tantra-mantra for bail : रिश्तेदार की जमानत के लिए चीफ जस्टिस की तस्वीर रखकर श्मशान में तंत्र-मंत्र, पुलिस की जांच जारी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme