Tantra-mantra for bail : बिलासपुर।  जेल में बंद रिश्तेदार की जमानत  के लिए श्मशान में तंत्र-मंत्र की सूचना पर पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू की है। तंत्र-मंत्र स्थल से  हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की तस्वीर भी मिली है।

Tantra-mantra for bail : जमानत के लिए एक व्यक्ति तांत्रिक के चक्कर में पड़ गया। तांत्रिक क्रिया में चीफ जस्टिस के अलावा जमानत चाहने वाले युवक की फोटो लेकर यह क्रिया  की जा रही थी।.पुलिस ने एक व्यक्ति से पूछताछ की है। उस पर आरोप है कि उसने अपने  रिश्तेदार को जमानत दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस की तस्वीर के साथ ‘तांत्रिक’ अनुष्ठान करा रहा था।

Tantra-mantra for bail :  यह घटना शनिवार रात सीपत पुलिस थाना क्षेत्र के देवरी गांव की है।.ग्रामीणों ने देर रात चार लोगों को संदिग्ध गतिविधियों में शामिल देखा और उन्हें रोका. पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि उनमें से तीन तो भाग गए, लेकिन ऋषिकेश कुमार को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।  पुलिस ने मौके से अनुष्ठान का सामान बरामद किया, जिसमें मछली, नींबू, सिंदूर और चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व दो अन्य लोगों की तस्वीरें शामिल हैं।

Tantra-mantra for bail :   पूछताछ में शख्स ने  पुलिस को बताया कि चाकूबाजी  के एक मामले में उसके रिश्तेदार प्रियांशु को कुछ अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था। उनमें से एक को जमानत मिल गई, जबकि अन्य आरोपियों की अर्जियां कोर्ट में लंबित थीं। पुलिस के अनुसार कुमार और उसके तीन दोस्त एक तांत्रिक का वीडियो देखने के बाद श्मशान घाट गए थे। उस तांत्रिक ने दावा किया था कि एक अनुष्ठान से जमानत पाने में मदद मिलती है। एसएसपी रजनेश सिंह ने कहा है कि जांच चल रही है। ऐसे अनुष्ठान करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Previous articleInter-school football : साधु राम विद्या मंदिर में अंतर-विद्यालय फुटबॉल का रोमांच, प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here