Raipur-tiranga-yatra: रायपुर। रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से तिरंगा यात्रा रवाना हो गई है। यात्रा सुभाष स्टेडियम तक जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं और शहरवासी शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम अरुण साव , विजय शर्मा समेत भाजपा के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता भी यात्रा में शामिल हुए। यात्रा से पहले इंडोर स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।









