Cyber fraud : जांजगीर। साइबर ठगों को अपने बैंक खाते देने वाले 5 लोगों म्यूल अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार किया है। कमीशन के लालच में उन्होंने बैंक खाते खुलवाए और मोबाइल नंबर भी दिए। खातों में 66 लाख रूपए का ट्रांजेक्शन होने का मामला सामने आया है।
Cyber fraud : साइबर ठगी के लिए बैंक खातों को कमीशन के लालच में उपलब्ध कराने वाले कथित म्यूल अकाउंट नेटवर्क के खिलाफ साइबर थाना जांजगीर-चांपा पुलिस ने ये बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले में 5 म्यूल खाता धारकों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। साइबर ठगों द्वारा देशभर में 33 साइबर फ्रॉड मामलों में ₹10.18 करोड़ की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है।
Cyber fraud : पुलिस के अनुसार, आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक खातों का संबंध देश के अलग-अलग राज्यों में दर्ज 33 साइबर फ्रॉड प्रकरणों से सामने आया है। इन मामलों में कुल करीब 10 करोड़ 18 लाख 19 हजार 809 रुपये की साइबर ठगी की जानकारी मिली है। जांच में यह भी सामने आया कि इन प्रकरणों से संबंधित करीब 66 लाख 557 रुपये की राशि आरोपियों द्वारा उपलब्ध कराए गए म्यूल खातों में ट्रांसफर हुई थी।
Cyber fraud : साइबर थाना पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने कमीशन के लालच में अपने नाम से बैंक खाते खुलवाए तथा उनके साथ मोबाइल नंबर भी सक्रिय करवाए। इसके बाद इन बैंक खातों और सिम नंबरों को कथित तौर पर साइबर अपराधियों को दे दिया।









