Chhattisgarh Hareli Tihaar: रायपुर। छत्तीसगढ़ का पारंपरिक पर्व हरेली तिहार 12 अगस्त को मनाया जाएगा। इस बार नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के अधिकारिक निवास में पहली बार हरेली का आयोजन बड़े पारंपरिक अंदाज में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री निवास को ग्रामीण थीम पर सजाया जा रहा है।

Chhattisgarh Hareli Tihaar:  गांव के मेलों में नजर आने वाले पारंपरिक झूले भी यहां लगाए जा रहे हैं। हरेली के कार्यक्रम में शामिल होने वाले मंत्री, विधायक और अन्य वीआईपी भी गेड़ी चढ़कर छत्तीसगढ़ की लोकपरंपरा से जुड़ते नजर आएंगे। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक झूलों का भी आनंद लिया जाएगा। मुख्यमंत्री निवास में होने वाले आयोजन के जरिए छत्तीसगढ़ की ग्रामीण संस्कृति और लोक परंपराओं को सामने लाने की तैयारी है।

Chhattisgarh Hareli Tihaar:   लोक कलाकार देंगे छत्तीसगढ़ी गीतों की प्रस्तुति हरेली तिहार के आयोजन में स्थानीय लोक कलाकारों को भी शामिल किया जाएगा। कलाकार छत्तीसगढ़ी लोकगीतों और पारंपरिक प्रस्तुतियों के जरिए प्रदेश की संस्कृति और लोक जीवन की झलक पेश करेंगे। मुख्यमंत्री निवास की सजावट भी इसी ग्रामीण और पारंपरिक थीम के अनुरूप की जा रही है।

भूपेश बघेल के निवास में भी आयोजन

हरेली के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव भूपेश बघेल के रायपुर स्थित निवास में भी बुधवार दोपहर 12 बजे हरेली तिहार मनाया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के नेता भी शामिल होंगे। यहां भी छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों की झलक देखने को मिलेगी। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री निवास पर हरेली तिहार को बड़े स्तर पर मनाने की परंपरा की शुरुआत भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान हुई थी।

Previous articleCricketer Abishek Porel Arrested: क्रिकेटर अभिषेक पोरेल मेडिकल छात्रा के यौन उत्पीडन के मामले में गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here