• कायस्थ महासभा का आयोजन , सम्मानित हुए शिक्षाविद्

Independence Day Celebration :  बिलासपुर।  स्वतंत्रता  दिवस पर कायस्थ महासभा द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं राष्ट्र के शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए 51 कायस्थ  प्रतिभाओं का सम्मान किया गया ।मुख्य अतिथि समाज् सेवी प्रवीण झा ने कहा,शहीदों के कार्यों से हमें प्रेरणा लेना चाहिए कायस्थ परिवारों का यह आयोजन प्रेरणा स्रोत बन रहा है ।विशिष्ट अतिथि अनिल पहरे ने कहा समाज में युवा वर्ग द्वारा बढ़ रही आत्महत्याए चिंता का विषय है इस विषय पर सभी समाज और पालको को गंभीरता से चिंतन करना चाहिए  ।युवा पीढ़ी अलग-अलग कारणो से डिप्रेशन का शिकार हो रही है, जिसके लिए समन्वित  प्रयास होने चाहिए ।

Independence Day Celebration :  विशिष्ट अतिथि आशीष अधिकारी ने इस मौके पर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया ।शिक्षाविद अलंकरण  डा विजय सिंह डा आंचल श्रीवास्तव डॉ ज्योति सक्सेना डा पिंकी डॉ शिवशरण डॉ मकरध्वज डॉ प्रीति प्रसाद डॉक्टर दीपांशु सहित 10 लोगों को सम्मानित किया गया डॉआस्था श्रीवास्तव  ने चित्रगुप्त आरती सरस्वती वंदना राज्य गीत प्रस्तुत किया तनिष्क वर्मा आराध्या वर्मा काव्य शुक्ला दिव्यांश श्रीवास्तव वरुण वर्मा मानव श्रीवास्तव स्वरा ने फैसी ड्रेस गायन एवं अन्य सास्कृ तिक कार्यक्रम प्रस्तुत कियै। 25 वर्षों से अपने निवास में तिरंगा फहराने वाले डॉ के के श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया।

Independence Day Celebration :  मेधावी छात्र आईआईटी में चयनित सूर्यांश खरे को पदक देकर सम्मानित किया गया ,कार्यक्रम को वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, राजेश सक्सेना , धर्मेंद्र श्रीवास्तव,  विजय वर्मा ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण राकेश कुमार श्रीवास्तव ने दिया। समाज सेवा के लिए विजेंद्र कुमार, के.श्रीवास्तव,  विष्णु शरण,  गजेंद्र श्रीवास्तव,  रूमी श्रीवास्तव,  मधुबाला वर्मा,  अनीता श्रीवास्तव,  आरती श्रीवास्तव, मनोरमा श्रीवास्तव और मीनाक्षी श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजन मदन श्रीवास्तव  ने बताया कि इस तरह का कार्यक्रम प्रतिवर्ष किया जाएगा।कार्यक्रम में इंजीनियर अविनाश श्रीवास्तव अंजना खरे , अतुल खरे सहित  कायस्थजन उपस्थित थे ।

Previous articleCG High Court : हाईकोर्ट में पेशी पर नहीं पहुंचे सूरजपुर जिपं CEO;  हाई कोर्ट ने पूछा- क्यों न दर्ज हो अवमानना का केस
Next articleIAS Transfer  : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों की नई पदस्थापना; कई जिलों के कलेक्टर बदले

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here