IAS Transfers: रायपुर। छत्तीसगढ़ में डेढ़ दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है। मुंगेली, कवर्धा, कांकेर, गरियाबंद, सक्ती समेत कई जिलों के कलेक्टर बदल गए हैं। प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा को नगरीय प्रशासन विभाग की कमान सौंपी गई है।

IAS Transfers:   इस प्रशासनिक फेरबदल में कांकेर, मुंगेली, सक्ती, गरियाबंद, कबीरधाम और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इसके अलावा नगरीय प्रशासन, खाद्य, जल जीवन मिशन, समाज कल्याण, वन एवं जलवायु परिवर्तन सहित कई महत्वपूर्ण विभागों में भी नई पदस्थापना की गई है। नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर को कांकेर कलेक्टर से संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास बनाया गया है। कुंदन कुमार को मुंगेली कलेक्टर से कांकेर कलेक्टर बनाया गया है।अमृत विकास तोपनो को सक्ती कलेक्टर से मुंगेली कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।जयश्री जैन को सक्ती का नया कलेक्टर बनाया गया है। तुलिका प्रजापति को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी से कबीरधाम कलेक्टर बनाया गया है। रणबीर शर्मा को गरियाबंद कलेक्टर बनाया गया है। तनुजा सलाम को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी कलेक्टर की जिम्मेदारी मिली है।

IAS Transfers:   वहीं गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उइके को संयुक्त सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग बनाया गया है। कबीरधाम कलेक्टर गोपाल वर्मा को संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।वरिष्ठ IAS अधिकारी सोनमणि बोरा को प्रमुख सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रिमिजियुस एक्का को विशेष सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के साथ मिशन संचालक, जल जीवन मिशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आर. शंगीता को सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है, जबकि भुवनेश यादव को आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

IAS Transfers:  अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोसकर विलास संदिपान को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ प्रबंध संचालक, नागरिक आपूर्ति निगम का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। तनुजा सलाम को कलेक्टर की नई जिम्मेदारी के साथ प्रशासनिक बदलाव में शामिल किया गया है। वहीं सौमिल रंजन चौबे को प्रबंध संचालक, पर्यटन मंडल बनाया गया है। रोमा श्रीवास्तव को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सरगुजा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आकांक्षा शिक्षा खलखो को उप सचिव, वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम विभाग के साथ संचालक, खेल एवं युवा कल्याण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
लीना कोसम को आयुक्त, नगर पालिक निगम दुर्ग बनाया गया है।

Previous articleIndependence Day Celebration : स्वतंत्रता सेनानियों से प्रेरणा लें – प्रवीण झा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दी गई श्रद्धांजलि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here