
Tragic incident: रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ नगर में करंट की चपेट में आने से मां और बेटे की मौत हो गई।
Tragic incident: घर में लोहे के तार पर कपड़े सुखाए जा रहे थे। इसी दौरान तार में करंट आ गया और मां उसकी चपेट में आ गई। मां को करंट लगा देख बेटा उसे बचाने के लिए पहुंचा, लेकिन वह भी बिजली की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
Tragic incident: घटना की जानकारी मिलते ही टिकरापारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।










