
Tragic road accident: अम्बिकापुर । बलरामपुर जिले के राजपुर-कुसमीरोड पर भीषण सड़क हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई। सेवारी हाई स्कूल के पास ट्रक और पिकअप की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर हो 3 मज़दूरों की मौत हो गई। 7 घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया।

Tragic road accident: पुलिस के अनुसार रात्रि करीब 2 बजे बाक्साइड ट्रक और पिकअप में आमने सामने टक्कर हो गई। पिकअप में चालक सहित 11 मज़दूर सवार थे।प्रतापपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे पिकअप पर सवार ये मजदूर शंकरगढ़ की ओर जा रहे थे।
Tragic road accident: इस हादसे में 3 मज़दूरों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। 7 घायल मजदूरों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया या गया। सभी की स्थिती गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मृतकों के परिजनों को इस हादसे की सूचना दे दी गई है।










