Poisonous Liquor : सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से अब तक 11 लोगों की मौत हो  गई है जबकि 25 लोगों  को अस्पताल  में भर्ती कराया गया है। इनमें 4 की हालत अत्यंत  नाजुक बताई गई है। प्रशासन और पुलिस की टीमें पूरे मामले की जांच में जुट गई हैं।

Poisonous Liquor :  घटना बंडा विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों से जुड़ी बताई जा रही है। बीमार लोगों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए कई मरीजों को सागर रेफर किया गया है। कई गांवों में पसरा मातम, अस्पताल पहुंचे अधिकारी जहरीली शराब कांड की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह लंबरदार, कलेक्टर प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया, सीएमएचओ डॉ. देवेश पटैरिया सहित कई अधिकारी अस्पताल पहुंचे।

Poisonous Liquor :   बताया जा रहा है कि इस घटना का असर पाटन, नौराज, डिलौना, बमूरा, हिनौती, गूगराखुर्द समेत कई गांवों में देखने को मिला है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर कई शराब दुकानों को सील कर दिया है। बरेठी, बंडा, शाहगढ़, मगरधा, विनायका, दलपतपुर और बरायठा क्षेत्र की शराब दुकानों पर कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही शराब के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।

शराब के कारोबार पर उठे सवाल

इस घटना के बाद इलाके में अवैध शराब और नकली शराब की बिक्री को लेकर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले नकली शराब की बिक्री को लेकर शिकायतें भी सामने आई थीं। स्थानीय लाइसेंसी शराब कारोबारियों ने भी अवैध शराब के कारोबार को लेकर नाराजगी जताई थी और अधिकारियों के सामने अपनी चिंता रखी थी। अब जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में आ गई है।

Previous articleCGPSC result controversy : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने किया साफ  इसलिए इंटरव्यू के लिए सिर्फ 608 अभ्यर्थी ही चुने गए 
Next articleIGKV Paper Leak: सीलबंद लिफाफे की बजाय अब ईमेल से भेजा जाएगा पेपर, परीक्षा के कुछ समय पहले बताया जाएगा पासवर्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here