Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
छत्तीसगढ़

CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान

Avatar photo
By fourthline.in
September 23, 2026 2 Min Read
0

CG Weather update :  बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के दक्षिणी हिस्सों में मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी का डिप्रेशन अब ‘डीप डिप्रेशन’ में बदलने की संभावना है। यह सिस्टम 23 सितंबर की रात तक विशाखापत्तनम और गोपालपुर के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिणी ओडिशा तट को पार करेगा। इसके असर से बुधवार और गुरुवार को प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

50-60 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर भारी से अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को आंधी और बारिश के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

कई जिलों में कल भी हुई  बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 33.5 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान पेण्ड्रा रोड में 21.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश के आंकड़ों में कवर्धा में सबसे अधिक 4 सेमी, जबकि राजपुर और कोटा में 3-3 सेमी बारिश हुई। चांदो, भैयाथान, मरवाही और दर्री में 2 सेमी, वहीं जांजगीर, लोरमी, कोरबा और अजगरबहार में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई।

रायपुर में तेज  बौछारें पड़ने के आसार

राजधानी रायपुर में बुधवार 23 सितंबर को दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। शहर मे गरज-चमक के साथ  बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

बस्तर  में सुबह से ही बारिश

मौसम विभाग ने कई जिलों में सुबह 10 बजे तक के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर और कोंडागांव के लिए तेज हवा, वज्रपात और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, दुर्ग और बेमेतरा जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

Tags:

#CGWeather #ChhattisgarhWeather #WeatherUpdate #HeavyRain #RainAlert #Thunderstorm #StrongWinds #WeatherAlert #Monsoon #RainForecast
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क

Next

Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme