Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/राष्ट्रीय/BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
राष्ट्रीय

BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी

Avatar photo
By fourthline.in
September 23, 2026 2 Min Read
0

BJP Organisation :  भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ संगठन में बड़ी जिम्मेदारी का ऐलान किया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के इस फैसले के बाद प्रदेश संगठन में नई नियुक्तियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

BJP Organisation : भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ सिद्धार्थ शम्भु को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। स्मृति ईरानी इससे पहले भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में उन्हें महामंत्री बनाया गया था।

BJP Organisation : वहीं छत्तीसगढ़ के पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक गोमती साय को गुजरात सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा हरियाणा के प्रभारी रहे डॉ. सतीश पूनिया को अब पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। पूनिया को अगस्त में पंजाब भाजपा का प्रभारी नियुक्त किया गया था। इससे पहले वह हरियाणा भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। संगठन में नई जिम्मेदारी के साथ अब उनका फोकस पंजाब पर रहेगा। 

सौरभ सिंह को झारखंड की जिम्मेदारी

गजेंद्र सिंह पटेल को झारखंड भाजपा का नया प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ माइनिंग डिपार्टमेंट के अध्यक्ष सौरभ सिंह को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


2027 चुनाव वाले राज्यों पर भी फोकस
भाजपा के इस संगठनात्मक फेरबदल में कई राज्यों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। पार्टी ने 2027 में विधानसभा चुनाव होने वाले राज्यों को भी संगठनात्मक स्तर पर नई जिम्मेदारियां दी हैं। नए प्रभारियों के सामने संगठन को मजबूत करने, स्थानीय नेतृत्व के साथ समन्वय बनाने और आगामी चुनावों के लिए पार्टी की तैयारियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी।

देखें सूची –

Tags:

#BJP #ChhattisgarhBJP #SmritiIrani #SiddharthSambhu #BJPOrganisation #BJPInCharge #ChhattisgarhPolitics #BJPLeadership #PoliticalNews #CGNews
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे

Next

Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme