• मिक्की माउस और लाबुबू ने बच्चों को रिझाया
• नरेन्द्र कुमार रात्रे
Raas India 2026 : बिलासपुर। रास डांडिया 2026 में इस बार भी भाटिया परिवार ने पूरे शहर को एक पारिवारिक माहौल में जोड़ने का प्रयास किया है। माता की भक्ति और शक्ति के बीच इस नवरात्रि को देश भक्ति के गानों ने लोगों के जज्बे को सलाम किया और प्रिंस भाटिया को बधाई दी।
Raas Dandia 2026 : रास डांडिया 2026 का इस बार लोगों ने एक पारवारिक माहौल में लुत्फ उठाया । कुछ सालों की झलकियों को याद करते हुए अनोखे पलों को याद किया। वर्ष 2022 के रास डांडिया में शामिल रहीं सिंगर शैफाली जरीवाला को भी याद कर नमन किया गया।श, जिनका कुछ माह पहले की हार्ट अटैक से निधन हो गया। एक पंजाबी सिंगर का भी इसी बीच में निधन हुआ था, उनको भी याद किया गया।

इस साल 2026 की रास डांडिया में टीना दत्ता और उर्मिला मातोंडकर को बुलाया गया था। 16 अक्टूबर को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर के साथ लोगों ने रास डांडिया का आनंद लिया। बीते 15 अक्टूबर को मुंबई से आए कलाकारों ने रास डांडिया में चार चांद लगा दिए। पारवारिक माहौल में लोगों का ग्रुप और जन समूह ने जमकर डांडिया का आनंद लिया।

लोगों ने रास डांडिया में कौतूहल के विषय बने मिक्की माउस और लाबुबू के साथ सैल्फी ली। जगह जगह बने सेल्फी प्वाइंट में लोगो ने अपनी फोटो क्लिक कराई। संयोजक प्रिंस भाटिया ने सभी अतिथियों को सम्मान किया और स्मृति चिन्ह प्रदान किया। लोगों ने भव्य एवं आकर्षक आयोजन के लिए प्रिंस भाटिया को बधाई दी।
प्रिंस भाटिया ने जताया सभी का आभार
रास डांडिया 2026 के आयोजनकर्ता प्रिंस भाटिया ने अपने सभी साथियों और सहयोगियों आभार व्यक्त किया और उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया । उन्होंने ये भी कहा कि किसी भी बड़े आयोजन को सफल बनाने में उनकी टीम का बड़ा योगदान होता है।

