Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/सामाजिक सौहार्द्र की अनोखी मिसाल, रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय भी भागीदार
Uncategorized

सामाजिक सौहार्द्र की अनोखी मिसाल, रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुस्लिम समुदाय भी भागीदार

Avatar photo
By fourthline.in
January 21, 2024 1 Min Read
0

जाविद अली ने श्री राम पर लिखी कविता

बिलासपुर । पूरे देश में श्रीराम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के अवसर पर  बिलासपुर के कोनी में सामाजिक सौहार्द्र की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली है। यहां श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों में  मुस्लिम समुदाय भी जुटा है और आयोजन में अपनी भागीदारी निभा रहा है।

बिलासपुर के कोनी स्थित रिवर व्यू कॉलोनी में भी पूरे देश की तरह रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के मौके पर खास तैयारी की गई है। विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोग श्री राम के स्वागत की  तैयारी में जुटे हैं। यह आयोजन इस मायने में खास है कि इसमें मुस्लिम समुदाय भी साथ है। यहां रहने वाले जाविद अली ने श्री राम के स्वागत में एक कविता भी लिखी है, जो चर्चा में है। जाविद अली ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा  के दिन कॉलोनी में सुंदरकाण्ड के पाठ का आयोजन किया गया है और मिष्ठान वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि श्री राम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं और उनके जीवन आदर्श जन जन के लिए प्रेरक है।

आयोजन समिति के अध्यक्ष रोहित कौशिक ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा के दिन होने वाले आयोजन में सभी की भागीदारी है और सभी मिल-जुलकर इस दिन को उत्साह से मना रहे हैं।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

राम मंदिर को मिले बेहद बेशकीमती तोहफे, हीरे का खास हार, 108 फीट लंबी धूपबत्ती,1265 किलो का लड्डू भी

Next

विधायक के होते हैं तीन तरह के दायित्व, समय निकालें और पूरे करें  – शाह

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme