ACB Raids:  बिलासपुर/मस्तूरी। एंटी करप्शन ब्यूरो ने आज भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ACB Raids:  रतनपुर के लालपुर हल्का पटवारी भानु चंद्राकर को ACB ने 25,000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा। शिकायतकर्ता अशोक अग्रवाल ने जमीन के नक्शा बटांकन के लिए एक साल पहले आवेदन दिया था। पटवारी ने काम के एवज में पहले 40,000 मांगे, मोलभाव के बाद 25,000 में डील हुई। आज ट्रैप लगाकर ACB ने पटवारी को रंगे हाथ दबोच लिया।

ACB Raids:   उधर मस्तूरी CSPDCL कार्यालय में पदस्थ बाबू सहदेव कुमार चंद्रा को 10,000 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। किसान त्रिलोकी साहू ने शासन की योजना के तहत खेत में निःशुल्क विद्युत पोल लगाने आवेदन दिया था। बाबू ने प्रोसेस करने के नाम पर 10,000 की डिमांड की। ACB ने जाल बिछाकर बाबू को रिश्वत लेते पकड़ लिया। ACB की इस कार्रवाई से सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है।

Previous articleAgrawal sammelan: अग्रवाल सम्मेलन की सूरजपुर इकाई के जिलाध्यक्ष बने संदीप अग्रवाल, शैलेश बने महामंत्री
Next articleCG High Court: शिक्षकों को नहीं दिया जा सकता प्रशासनिक पदों का प्रभार, हाईकोर्ट ने बलौदा BEO के पदभार का आदेश किया रद्द

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here