Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/एनटीपीसी सीपत में हादसा , स्टोरेज टैंक फटने से तकनीशियन की मौत
Uncategorized

एनटीपीसी सीपत में हादसा , स्टोरेज टैंक फटने से तकनीशियन की मौत

Avatar photo
By fourthline.in
November 2, 2022 2 Min Read
0

बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत में आज हुए एक हादसे में एक टेक्नीशियन की मौत हो गई। परीक्षण के दौरान मल्चिंग मशीन का स्टोरेज टैंक फट गया, जिससे तकनीशियन की मौके पर ही मौत हो गई। एनटीपीसी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए घटना के कारणों की गहराई से जांच करने की बात कही है।
एनटीपीसी सीपत में आज करीब 4:00 बजे फ्लाई ऐश की गोबर के साथ मल्चिंग के दौरान मशीन का स्टोरेज टैंक फट गया जिससे टेक्निशियन नरेंद्र मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। टैंक एक धमाके के साथ फटा, जिससे पूरे प्लांट में अफरातफरी मच गई। जिस हादसा हुआ प्लांट के आसपास अन्य कर्मचारी नहीं थे वरना बड़ा हादसा हो सकता था। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि किस असावधानी के कारण यह हादसा हुआ।

घटना के विरोध में प्रदर्शन

जैसे ही हादसे की खबर एनटीपीसी कर्मियों और आसपास के लोगों को मिली तब लोगों की भीड एनटीपीसी अस्पताल पहुंच गई। भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पहुंच गए। उन्होंने प्रबंधन पर मामले को दबाने और सुरक्षा उपाय में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा मचाया और धरने पर बैठ गए हादसे के समय तकनीशियन अकेले प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस समय हादसा हुआ, उस समय नरेंद्र मिश्रा अकेले थे। वहां दर्जन भर कर्मचारियों की ड्यूटी लगती है। लेकिन, लंच के समय इधर-उधर गए थे। लौटने पर उन्हें हादसे की जानकारी हुई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वहां ज्यादा कर्मचारी रहते तो उनकी भी जान जा सकती थी या फिर हादसे का शिकार हो सकते थे।

Tags:

छत्तीसगढ़हिन्दी समाचार
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

पहले दिन बिलासपुर जिले में साढ़े 400 क्विंटल धान की खरीदी , अधिकतर केंद्रों में बोहनी नहीं

Next

हसदेव के जंगलों को बचाने मुंगेली के लोग भी उतरे सड़कों पर

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme