Another double murder in Surajpur : सूरजपुर । दो साल के भीतर जिले में एक और दोहरे हत्याकांड से जिले के पूरे इलाके में सनसनी का फैल गई। दोनों के शव शव अलग-अलग जगह से बरामद हुए हैं। महिला सरकारी स्कूल की शिक्षिका थी। पति से संबंध विच्छेद के बाद वह 18 वर्षीय बेटे के साथ किराए के मकान में रहती थी। बेटा 12वीं का छात्र था। करीब दो साल पहले आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या हुई थी, जिससे पूरा जिला सहम उठा था। इस हत्याकांड में तीन दोषियों को चार दिनों पूर्व ही कोर्ट ने फांसी की सुनाई है।
Another double murder in Surajpur : शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे बेटे की लाश जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीरपुर कालीघाट के पीछे सडक़ किनारे मिली थी। पुलिस जब उसके घर पहुंची तो बाहर से ताला लगा हुआ था। देर शाम जब पुलिस ने कमरे का ताला तोड़ा तो शिक्षिका का शव बाथरूम मिला। दोनों की हत्या धारदार हथियार से होने के निशान मिले हैं। इसकी जांच में पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Another double murder in Surajpur : जयनगर पुलिस के अनुसार बाराद्वार निवासी रजनी बरेठ 42 वर्ष शिक्षिका थी। वह सूरजपुर जिले के ग्राम बेलटिकरी स्कूल में पदस्थ थी। पति से संबंध विच्छेद हो जाने के बाद से वह अपने 18 वर्षीय बेटे सुजल बरेठ के साथ छत्तीसगढ़ ढाबा के पीछे ममता कॉलोनी में किराए के मकान में रहती थी। बेटा बिश्रामपुर स्थित कार्मेल स्कूल में 12वीं का छात्र था। शनिवार की सुबह करीब 10.3 बजे बेटे का शव जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महावीरपुर में कालीघाट के पीछे वाली सडक़ के किनारे क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था। धारदार हथियार से उसकी हत्या की गई थी।
Another double murder in Surajpur : युवक की पहचान हो जाने के बाद पुलिस जब ममता कॉलोनी में पहुंची तो कमरे में ताला लगा हुआ था। शिक्षिका के गायब होने से तरह-तरह की आशंका जताई जा रही थी। इसी बीच शाम को पुलिस ने उसके परिचितों की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़ा तो शिक्षिका का शव बाथरूम में मिला। रविवार की सुबह पुलिस व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच की। आशंका जताई जा रही है कि शिक्षिका की हत्या करने के बाद अज्ञात लोगों ने उसके बेटे को भी मार डाला तथा शव महावीरपुर में फेंक दिया।
मंत्री प्रतिनिधि व विधायक पहुंचे वारदात स्थल
सूरजपुर जिले में मां-बेटे की नृशंस हत्या की सूचना मिलते ही प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रतिनिधि ठाकुर राजवाड़े कॉलोनी में पहुंचे। उन्होंने पुलिस से मामले में जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। किन परिस्थितियों में मां-बेटे की हत्या की गई, इस संबंध में पुलिस जानकारी जुटा रही है।

