Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/Ayodhya Ram Temple: राम मंदिर के लिए बुजुर्ग कारीगर ने दो लाख लगाकर हाथ से तैयार किया 400 किलो का ताला, 4 फीट की चाबी !
Uncategorized

Ayodhya Ram Temple: राम मंदिर के लिए बुजुर्ग कारीगर ने दो लाख लगाकर हाथ से तैयार किया 400 किलो का ताला, 4 फीट की चाबी !

Avatar photo
By fourthline.in
August 6, 2023 2 Min Read
0

अलीगढ़। Ayodhya Ram Temple: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में निर्माणाधीन राम जन्मभूमि मंदिर के लिए अलीगढ़ के एक बुजुर्ग कारीगर ने 400 किलोग्राम का ताला तैयार किया है। बता दें कि मंदिर जनवरी 2024 में भक्तों के लिए खुलने की उम्मीद है।

Ayodhya Ram Temple: अपने हस्तनिर्मित ताले के लिए प्रसिद्ध भगवान राम के भक्त सत्य प्रकाश शर्मा ने दुनिया का सबसे बड़ा हस्तनिर्मित ताला बनाने के लिए महीनों तक कड़ी मेहनत की।Ayodhya Ram Temple: 400 किलो का यह विशाल ताला 10 फीट ऊंचा, 4.5 फीट चौड़ा और 9.5 इंच मोटा है और 4 फीट लंबी चाबी से खुलता है। सत्य प्रकाश शर्मा ने इस ताले को बनाने में अपने जीवन भर की बचत का इस्तेमाल किया। इसका निर्माण करने में लगभग 2 लाख रुपए का खर्च आया।

Ayodhya Ram Temple: सत्य प्रकाश बताते हैं कि मैं दशकों से ताला बनाने के व्यवसाय में हूं, इसलिए मैंने मंदिर के लिए एक विशाल ताला बनाने के बारे में सोचा। हमारा अलीगढ़ शहर ताले के लिए जाना जाता है और इससे पहले किसी ने ऐसा कुछ नहीं किया है।

Ayodhya Ram Temple: उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी रुक्मणी ने भी इस काम में मेरी मदद की। सत्य प्रकाश शर्मा इस साल के अंत में राम मंदिर के अधिकारियों को अनोखा ताला उपहार में देने की योजना बना रहे हैं।

सत्य प्रकाश की पत्नी रुकमणी शर्मा ने भी ताले की खूबियां बताते हुए कहा कि यह ताला आसानी से नहीं टूटेगा। श्रीराम मंदिर अद्भुत बन रहा है. ऐसे में वहां की हर चीज अद्भुत होनी चाहिए इसलिए अलीगढ़ का यह ताला मंदिर के लिए भेंट किया जाएगा।

Ayodhya Ram Temple: रुकमणी ने यह भी बताया कि अयोध्या भेजने से पहले इस ताले में कई बदलाव किए जाएंगे। आयरन का हुड़का, बॉक्स, लीवर को पीतल से तैयार किया गया है। इसके अलावा ताले की बॉडी पर स्टील की स्क्रैप शीट लगाई जाएगी। वहीं, सत्य प्रकाश का कहना है कि उन्होंने पीएम मोदी और सीएम योगी को पत्राचार करके 26 जनवरी की परेड में ताले को शामिल करने की गुहार लगाई है।

Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Bribe: जमीन बैनामे में पति ने ली 2 लाख की रिश्वत, जयपुर हेरिटेज नगर निगम की महापौर को गहलोत सरकार ने किया बर्खास्त

Next

पहाड़ी कोरवा किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, एएसआई समेत 4 निलंबित

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme