Became each other’s : जांजगीर । मंडप में दूल्हे को नशे में लड़खड़ाता देख शादी करने से इंकार कर देने वाली दुल्हन ने 16 दिनों बाद उसी से मंदिर में शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया। शराबी दूल्हे से शादी न करने के उसका फैसला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। पुलिस और प्रशासन ने भी उसके साहस की जमकर तारीफ की थी।
Became each other’s : जांजगीर जिले की कोसमंदा गांव की मुस्कान प्रधान ने ने उसी संत कुमार के साथ खोखरा स्थित मनका दाई मंदिर में सात फेरे ले लिए। मुस्कान उस दिन परिवार परामर्श केंद्र में अपनी ड्यूटी पर थी। दोपहर 2 बजे वो वहां से निकली, लेकिन घर जाने के बजाय सीधे संत कुमार के गांव पहुंच गई। मंदिर में दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से दोबारा शादी की। इस शादी की जानकारी उसके घरवालों को काफी देर से मिली।
Became each other’s : दूल्हे संत कुमार का दावा है कि उस दिन वो नशे में बिल्कुल नहीं था। किसी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला दिया था। दूल्हे का कहना है कि ये सब एक सोची-समझी साजिश थी, ताकि उनकी शादी टूट जाए। बाद में मुस्कान से बात हुई, गलती का एहसास हुआ और दोनों ने फोन पर लगातार बात की। सारी गलतफहमियां दूर होने के बाद उन्होंने इस रिश्ते को एक और मौका देने का फैसला किया।
Became each other’s : इधर जब मुस्कान शाम तक घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उसका मोबाइल बंद आ रहा था। सीएसपी योगिता बाली खापर्डे ने बताया कि पुलिस और साइबर सेल मुस्कान की तलाश में जुटी थी तभी खबर मिली कि वो खोखरा के मंदिर में संत कुमार के साथ विवाह कर चुकी है। मुस्कान और संत कुमार अब मान रहे हैं कि 23 जून को जो हुआ, वो सिर्फ एक बड़ी साजिश और गलतफहमी का नतीजा था।









