तखतपुर। Bilaspur News :   छत्तीसगढ़ के तखतपुर में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब आवारा और संदिग्ध रूप से पागल कुत्तों ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। एक के बाद एक कई लोगों पर हमले किए गए, जिसमें बच्चे भी शामिल हैं।

Bilaspur News :  जानकारी के मुताबिक, इन कुत्तों ने तखतपुर नगर के साथ-साथ आसपास के गांवों भथरी और पचबहरा में भी लोगों को निशाना बनाया। अचानक हुए इन हमलों से लोग संभल भी नहीं पाए और देखते ही देखते 16 लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सभी का इलाज किया गया।

Bilaspur News :  डाक्टरों  ने सभी मरीजों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाया, लेकिन जिनके घाव ज्यादा गंभीर थे, उन्हें जरूरी सीरम उपलब्ध नहीं हो सका, जिससे चिंता और बढ़ गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि हमलावर कुत्तों को अब तक पकड़ा नहीं जा सका है।

Bilaspur News :  आशंका जताई जा रही है कि एक से ज्यादा कुत्ते इस घटना में शामिल हैं, जो अब भी इलाके में घूम रहे हैं और खतरा बने हुए हैं। डॉक्टर राज किरण शर्मा के अनुसार, सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है, लेकिन इस तरह की लगातार घटनाओं ने प्रशासन और स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

Previous articleSupreme court : जग्गी हत्याकांड में अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, सरेंडर करने के हाईकोर्ट के आदेश पर रोक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here