Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/Birthday on car bonnet: DSP की पत्नी पर FIR, सरकारी गाड़ी में बर्थडे मनाना पड़ा महंगा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया
छत्तीसगढ़

Birthday on car bonnet: DSP की पत्नी पर FIR, सरकारी गाड़ी में बर्थडे मनाना पड़ा महंगा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

Avatar photo
By fourthline.in
July 11, 2025 2 Min Read
0

बिलासपुर। Birthday on car bonnet: कुछ दिन पहले बलरामपुर DSP तस्लीम आरिफ की पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। वीडियो में DSP की पत्नी सरकारी वाहन में अपना जन्मदिन मनाते हुए रील बना रहीं थीं। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए स्वत: संज्ञान लिया और राज्य सरकार को DSP की पत्नी पर FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने DSP की दोषी पत्नी पर जुर्माना भी लगाया है लेकिन अभी तक औपचारिक रूप से राशि का खुलासा नहीं किया गया है।

Birthday on car bonnet: यह मामला उस वक्त सुर्खियों में आया था जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें DSP तस्लीम आरिफ की पत्नी सरकारी वाहन के बोनट पर बैठकर नीली बत्ती लगे वाहन के साथ केक काटते हुए अपना जन्मदिन मना रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद आमजन में आक्रोश देखा गया और सरकारी संसाधनों के दुरूपयोग पर सवाल उठने लगे।

Birthday on car bonnet: हाई कोर्ट ने 29 जनवरी 2025 को एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया था। रिपोर्ट में राजधानी रायपुर की एक घटना का जिक्र था, जिसमें एक रसूखदार युवक ने सड़क पर कार रोककर बर्थडे मनाया और पुलिस ने सिर्फ 300 रुपए का जुर्माना लगाकर मामला रफा-दफा कर दिया था। कोर्ट ने इसे “औपचारिकता और दिखावा” करार देते हुए सख्त टिप्पणी की थी। जिसके बाद कोर्ट ने DSP की पत्नी के वायरल वीडियो के मामले में भी स्वतः संज्ञान लिया।

https://fourthline.in/wp-content/uploads/2025/07/1000663413-1.mp4

Birthday on car bonnet: PIL की सुनवाई के दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव ने कोर्ट को शपथ पत्र के जरिए जानकारी दी कि बलरामपुर की घटना में नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जांच पूरी होने के बाद कोर्ट में चालान प्रस्तुत किया गया और मामले में जुर्माना लगाया गया। कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्य सचिव ने इस संबंध में आगामी योजनाओं की जानकारी भी अदालत को दी। कोर्ट ने अब इस मामले की अगली सुनवाई अगस्त में तय की है।

Tags:

birthday celebration on car bonnetChhattisgarh police controversycourt fineDSP wife birthday FIRFIR against DSP's wifegovernment car misuseofficial vehicle misuse
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Vishnu dev Sai cabinet: विष्णु देव साय कैबिनेट ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय, राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के अधिकारियों को वरिष्ठ प्रवर श्रेणी वेतनमान

Next

Corpse transport controversy :  SECL प्रबंधन के खिलाफ लोगों में गुस्सा, बेशरम के फूलों का गुलदस्ता भेंट करने पहुंचे

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
  • BJP Organisation : भाजपा संगठन में किया गया फिर बड़ा बदलाव, कर्मवीर बने छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन मंत्री, सौदान सिंह को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme