Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/CG assembly session: CGMSC में रिएजेंट खरीदी घोटाले पर हंगामा, मंत्री श्याम बिहारी और  अजय चंद्राकर में तीखी बहस
छत्तीसगढ़

CG assembly session: CGMSC में रिएजेंट खरीदी घोटाले पर हंगामा, मंत्री श्याम बिहारी और  अजय चंद्राकर में तीखी बहस

Avatar photo
By fourthline.in
March 7, 2025 1 Min Read
0

रायपुर। Cg assembly session:  छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन CGMSC में रिएजेंट खरीदी घोटाले को लेकर विधायक अजय चंद्राकर और मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। चंद्राकर ने जब सवालों की बौछार की, तो मंत्री जवाब देते-देते रुक गए। इस पर चंद्राकर ने टोकते हुए कहा, भाषण मत दीजिए, मेरे सवाल का जवाब दीजिए।


CG assembly session:  मंत्री जायसवाल ने सफाई देते हुए कहा कि गड़बड़ी का पता चलते ही मामले की जांच EOW को सौंपी गई है और कड़ी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा, मंत्री किसी अफसर को सूली पर तो नहीं टांग सकता न! इस जवाब पर करीब 10 मिनट तक बहस चलती रही।

380 करोड़ का घोटाला

CG assembly session: चंद्राकर ने सवाल उठाया कि स्वास्थ्य विभाग में बजट की कमी के बावजूद मेडिकल मशीनें कई गुना महंगे दामों में क्यों खरीदी गईं? उन्होंने पूछा कि जब विभाग के पास फंड नहीं था, तब किस अधिकारी ने यह खरीदारी की और उसके खिलाफ क्या कार्रवाई की गई?चंद्राकर ने मंत्री को फिर घेरा और कहा, मुझे स्पष्ट उत्तर चाहिए, 385 करोड़ की अनियमितता हुई है, इसमें किस अधिकारी की भूमिका थी? इस पर मंत्री ने सफाई दी कि यह “वृहद घोटाला” है और EOW जांच कर रही है, इसलिए समयसीमा बताना संभव नहीं।

Tags:

Ajay ChandrakarAssembly sessionCG AssemblyCGMSC scamChhattisgarh politicsCorruption allegationHeated debateReagent purchase scamShyam Bihari
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

Amitav mukherjee: अमिताव मुखर्जी एनएमडीसी के नए चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक

Next

PM Narendra Modi: पीएम मोदी 30 मार्च को बिलासपुर आएंगे, दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Government accepts Judo’s demand : MBBS इंटर्न्स के स्टाइपेंड सरकार ने  ₹15,900 से बढ़ाकर ₹25,000 किया , अक्टूबर से होगा लागू
  • ED Action in Fraud case:  ठगी के मामले में केके श्रीवास्तव की 3.25 करोड़ की प्रापर्टी अटैच
  • CG First Open Jail: छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल दुर्ग में, बंदियों को बाहर रहकर काम करने की मिलेगी छूट
  • Pitru Paksha 2026 : 27 सितंबर से शुरू होगा पितृपक्ष,  कौओं को भोजन कराने की क्या है मान्यता
  • Cockroach Janta party: सीजेपी ने अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा, 48 घंटे का दिया अल्टीमेटम
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme