CG Crime : रायपुर। कोरिया जिले में रेत ठेके को लेकर मचे घमासान ने पूरे छत्तीसगढ़ को सन्न कर दिया है। भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार और वीरू सिंह की बेरहमी से हत्या के बाद मामला अब सीएम हाउस तक पहुंच चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर से सूरजपुर दौरे पर निकलने से पहले सीएम ने दो टूक कहा कि जांच जारी है और किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
CG Crime : जिले के नौगई गांव में मंगलवार रात रेत उत्खनन को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खौफनाक मोड़ ले लिया। मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने फॉर्च्यूनर गाड़ी में पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इस दर्दनाक हादसे में भरत सिंह गहरवार की जलकर मौके पर ही मौत हो गई, वहीं अस्पताल ले जाते समय वीरू सिंह ने भी दम तोड़ दिया। अंबिकापुर के अस्पताल में तीन और लोग जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो योगेंद्र सिंह अभी बयान देने की हालत में है, जिससे इस कांड की पूरी परतें खुलने की उम्मीद है।










