CG Crime : दुर्ग। जिले में 1500 रुपये के लिए नाबालिगों ने एक युवक की हत्या कर दी और शव को कुएं में फेंक दिया। मोहन नगर थाना क्षेत्र में मिले युवक के शव के मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने सात नाबालिगों को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया था।

CG Crime :   पुलिस के अनुसार, 18 जून की रात शक्ति नगर स्थित एक राइस मिल परिसर के कुएं में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान 26 वर्षीय यशवंत सारथी के रूप में की गई। प्रारंभिक जांच में शव पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए, जिसके बाद हत्या की आशंका गहरा गई।

CG Crime :  मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल और स्थानीय पूछताछ के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया। जांच के दौरान सात नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें हत्या की पूरी साजिश का खुलासा हुआ।

CG Crime :  पुलिस के मुताबिक, मृतक ने आरोपियों में से एक से 1500 रुपये उधार लिए थे। रकम वापस नहीं मिलने पर आरोपी और उसके साथी लगातार नाराज थे। इसी रंजिश के चलते 17 जून की रात युवक को फोन कर सुनसान स्थान पर बुलाया गया। वहां पहले से मौजूद नाबालिगों ने उसे घेर लिया और पत्थर से सिर पर हमला कर दिया। इसके बाद धारदार कटर से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी गई।

CG Crime :  हत्या के बाद आरोपियों ने सबूत मिटाने के उद्देश्य से शव को पास के कुएं में फेंक दिया और फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल पत्थर, कटर और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। फिलहाल सभी नाबालिग आरोपियों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Previous articleCG News : चरित्र शंका पर पत्नी का मुंडन कर प पेशाब पिलाने वाला पति गिरफ्तार
Next articleCG Accident: हवा भरते फटा जेसीबी का टायर, हेल्पर की मौत, तीन की हालत गंभीर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here