CG IPS Transfer : रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने शुक्रवार को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला आदेश जारी किया। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 24 आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। फेरबदल में एक आईजी रेंज, कई डीआईजी, एआईजी और 12 जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को बदला गया है।
CG IPS Transfer : आईपीएस अजय कुमार यादव को राजनांदगांव रेंज का पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है। वहीं अब तक राजनांदगांव रेंज के आईजी रहे बालाजी राव सोमावर को पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल आईजी प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
इसी तरह जिलों में भी व्यापक बदलाव करते हुए दंतेवाड़ा, कोरिया, धमतरी, बलौदाबाजार – भाटापारा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, बलोद, सूरजपुर, कबीरधाम और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षकों की नई पदस्थापना की गई है।
देखें आदेश –












