Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/CG liquor scam: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को ईडी कर सकती है गिरफ्तार, पूछताछ के लिए 3 जनवरी को पेश होने समन
Uncategorizedछत्तीसगढ़

CG liquor scam: पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को ईडी कर सकती है गिरफ्तार, पूछताछ के लिए 3 जनवरी को पेश होने समन

Avatar photo
By fourthline.in
January 2, 2025 1 Min Read
0

रायपुर। CG liquor scam: छत्तीसगढ़ के पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा शुक्रवार को ED दफ्तर में पेश होंगे। शराब घोटाला मामले में पूछताछ के लिए ED ने लखमा को दूसरा समन  जारी किया है।  वहीं इस मामले को लेकर कवासी लखमा ने कहा कि, मैं कानून को मानता हूं, मैं पूरी जानकारी दूंगा। जो आरोप लगाए गए हैं उनका कल ईडी को जवाब देंगे। जो दस्तावेज मांगे गए हैं वह भी ED को देंगे।

CG liquor scam: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा खुलासा किया है। ईडी ने सोशल मीडिया में अपने पोस्ट में बताया कि लखमा द्वारा किए गए नगदी लेन-देन के सबूत मिले हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने पोस्ट में बताया कि कवासी लखमा के ठिकानों पर की गई तलाशी अभियान में पीओसी (प्रूफ ऑफ कैश) के उपयोग से संबंधित सबूत जुटाने के साथ कई डिजिटल डिवाइस बरामद और जब्त की गईं, जिनके आपत्तिजनक रिकॉर्ड मिले हैं।

CG liquor scam: उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), रायपुर ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के प्रावधानों के तहत 28 दिसंबर 2024 को छत्तीसगढ़ के रायपुर, धमतरी और सुकमा जिलों में स्थित सात परिसरों में तलाशी अभियान चलाया था। तलाशी अभियान के परिणामस्वरूप, ईडी घोटाले की प्रासंगिक अवधि के दौरान कवासी लखमा द्वारा नकद में पीओसी के उपयोग से संबंधित सबूत जुटाने में सक्षम हो गया है। इसके अलावा, तलाशी में कई डिजिटल डिवाइस बरामद और जब्त की गईं, जिनके बारे में माना जाता है कि उनमें आपत्तिजनक रिकॉर्ड हैं।

Tags:

#chhattisgarh # CG hindi news # CG liquor scam #former excise minister kavasi lakhama# Congress #ed summons
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG rice exports: छत्तीसगढ़ के चावल निर्यातकों को मंडी शुल्क में छूट, किसानों, राइस मिलरों को होगा लाभ 

Next

PHE Transfer: लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 39 इंजीनियरों के तबादले, जूनियर्स को बड़ी जिम्मेदारी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Jharkhand News: करमा पूजा की खुशियां मातम में बदलीं, कोयल नदी में डूबे 5 बच्चे, 4 की मौत, एक की तलाश जारी
  • BJP Organisation :  छत्तीसगढ़ BJP की नई प्रभारी बनीं स्मृति ईरानी, सिद्धार्थ संभू को सहप्रभारी की जिम्मेदारी
  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme