रायपुर। CG News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अब आधिकारिक कार्यक्रमों में स्कॉर्पियो की सवारी करते नजर आएंगे। शुक्रवार को उन्होंने नई स्कॉर्पियो से ठाकरे परिसर पहुंचकर महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती समारोह में शामिल हुए। नई SUV देखकर मौजूद पदाधिकारी, कार्यकर्ता और पत्रकार आश्चर्यचकित रह गए। 


CG News :  CM विष्णु देव साय करेंगे स्कॉर्पियो की सवारी, काफिले में शामिल हुईं 6 नई बुलेटप्रूफ गाड़ियां मुख्यमंत्री साय ने इस बदलाव के बारे में पूछे जाने पर स्पष्ट किया कि पुरानी गाड़ियां काफी समय से खराब हो रही थीं और बीच-बीच में बंद पड़ जाती थीं। इसलिए उन्हें बदलने का फैसला किया गया। उन्होंने कहा कि अब नई स्कॉर्पियो का इस्तेमाल किया जाएगा। मुख्यमंत्री के काफिले में अब पुरानी फॉर्च्यूनर की जगह 6 नई बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो शामिल की गई हैं। ये गाड़ियां सुरक्षा के लिहाज से मजबूत हैं और मुख्यमंत्री के दौरे को और अधिक सुविधाजनक बनाएंगी।

CG News : महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय नई स्कॉर्पियो से पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कई मंत्री और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। नई गाड़ी को देखकर सभी की उत्सुकता बढ़ गई, जिस पर सीएम साय ने हल्के-फुल्के अंदाज में पूरी बात साझा की।

Previous articleIran-US Peace Talks: ईरानी लीडर गालिबाफ मारे गए बच्चों की तस्वीरें प्लेन में रखकर पाकिस्तान पहुंचे, कहा- ‘ये मेरे सफर में साथ हैं’
Next articleCourt Taught a Lesson :  रईसजादे का कार से खतरनाक स्टंट, कोर्ट ने सुनाई कभी नहीं भूलने वाली सजा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here