Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/Uncategorized/भारत – न्यूजीलैंड के बीच रायपुर वनडे के टिकट 300 से 10 हजार तक, मैच 21 जनवरी को, आनलाइन टिकट 11 जनवरी से
Uncategorized

भारत – न्यूजीलैंड के बीच रायपुर वनडे के टिकट 300 से 10 हजार तक, मैच 21 जनवरी को, आनलाइन टिकट 11 जनवरी से

Avatar photo
By fourthline.in
January 9, 2023 1 Min Read
0

रायपुर । भारत- न्यूजीलैंड के बीच रायपुर के परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 21 जनवरी को खेले जाने वाले एक दिवसीय मैच के लिए टिकट दरों का निर्धारण हो गया है। टिकट की कीमतें 3 सौ रुपये से 10 हजार तक होंगी।

छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ से मिली जानकारी के मुताबिक स्टूडेंट्स के लिए टिकट की दरें 300 रुपए रखी गई हैं। स्कूली बच्चो के लिए 1500 टिकट रिजर्व रखी गई है। मेग्नेटो माल के पास स्थित RDCA दफ्तर में टिकट काउंटर खुलेगा। 500, 1000, 1250, 1500 रुपए की टिकट दर होगी। वहीं सिल्वर क्लास की टिकट दर 5000, गोल्ड 6000, प्लैटिनम 7500, और कार्पोरेट बाक्स की टिकट 10,000 में मिलेगी।

20 जनवरी को प्रेक्टिस मैच
ऑनलाइन टिकट 11 जनवरी से मिलना शुरू हो जाएगा। मैच के दौरान मैदान में सुरक्षा के लिए 500 बाउंसर्स मौजूद रहेंगे। 21 जनवरी को खेले जाने वाले मुकाबले के लिए भारत और न्यूजीलैंड की टीमें 19 तारीख को रायपुर पहुंच जाएंगी। 20 जनवरी को स्टेडियम में प्रैक्टिस सेशन रखा गया है। मैच देखने के लिए छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ सीएम भूपेश बघेल को आमंत्रण भेजेगा।

Tags:

क्रिकेटछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ क्रिकेट एसोसिएशन
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

कोरोना की नई लहर कभी भी, सीएमएचओ ने मांगी 50,000 नेजल वैक्सीन

Next

बिलासपुर में राष्ट्रीय व्यापार मेला 13 से , 5 दिन चलेगा मेला, 300 स्टाइल बुक ,रोज होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
  • Crops Girdavari Boycott : PV ऐप से फसल गिरदावरी का पटवारी संघ ने किया बहिष्कार, दबाव बनाया गया तो हड़ताल पर जाएंगे
  • CG women Commission : लिव-इन से जुड़े विवाद बढ़ रहे, बस्तर और सरगुजा में अंधविश्वास के मामले ज्यादा
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme