Skip to content
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/

fourthline.in

fourthline.in

  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
  • देश
  • विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • दुर्ग
  • सरगुजा
  • बस्तर
  • धर्म-संस्कृति
  • साहित्य
  • खेल
Subscribe
Close

Search

Home/छत्तीसगढ़/CG Weather alert : मौसम विभाग का अगले 2 दिन और आंधी-बारिश का अलर्ट , इसके बाद चढ़ेगा पारा
छत्तीसगढ़मौसम

CG Weather alert : मौसम विभाग का अगले 2 दिन और आंधी-बारिश का अलर्ट , इसके बाद चढ़ेगा पारा

Avatar photo
By fourthline.in
May 10, 2026 2 Min Read
0

रायपुर। CG Weather alert :   मौसम विभाग ने दो दिन और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजस्थान से झारखंड तक बनी ट्रफ लाइन के प्रभाव से छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव आया है। शनिवार शाम राजधानी रायपुर समेत बिलासपुर, दुर्ग और अंबिकापुर में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई।  मौसम में आए इस बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से अस्थायी राहत मिली है।

CG Weather alert :  मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले 2 दिनों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। रायपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों में आज भी बारिश की आशंका जताई गई है। विभाग का अनुमान है कि 11 मई के बाद आंधी-तूफान की इन गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आएगी।

CG Weather alert :   राहत के इस दौर के बाद गर्मी एक बार फिर तेवर दिखाएगी। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 11 मई के बाद मौसम साफ होते ही तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश के तापमान में हल्की गिरावट आई है। राजनांदगांव में सबसे अधिक 41.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि जगदलपुर में सबसे कम 20.7 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

CG Weather alert :  प्रशासन ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है, विशेषकर तेज हवाओं के चलते पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने को कहा गया है। ट्रफ लाइन के असर से हो रही यह प्री-मानसून गतिविधि पूरे प्रदेश में अलग-अलग प्रभाव डाल रही है।

Tags:

#ChhattisgarhWeather #RainAlert #StormAlert #WeatherUpdate #IMDAlert #Thunderstorm #RainInCG #MeteorologicalDepartment
Avatar photo
Author

fourthline.in

Follow Me
Other Articles
Previous

CG Crime : 1.5 करोड़ की एलपीजी गैस उड़ाई , फूड ऑफिसर समेत 3 गिरफ्तार, 80 लाख में हुई थी डील

Next

Vijay new CM of Tamil Nadu : दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार विजय बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, 9 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Seva Sankalp Abhiyan : भाजपा के सेवा संकल्प में दिखी जनभागीदारी, रेणुका नदी के तट पर चला स्वच्छता अभियान, रोपे पौधे
  • CG Weather update : छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे में हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, वज्रपात से भी रहें सावधान
  • Suryakant Tiwari property attached: ढोल लेकर भिलाई पहुंचा IT डिपार्टमेंट, कोयला लेवी घोटाला मामले में सूर्यकांत तिवारी का मकान कुर्क
  • Sim Card Advisory: अपने  नाम की सिम किसी को दी तो 50 लाख का जुर्माना, संचार विभाग ने जारी की एडवाइजरी
  • Better future for children :  बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए सकारात्मक और संवेदनशील पालन-पोषण जरूरी : डॉ. सत्यजीत
Copyright 2026 — . All rights reserved. Blogsy WordPress Theme