CGPSC’s negligence :  रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्तियों में धांधली और लापरवाही का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC) की सब इंस्पेक्टर भर्ती में जो मैरिट लिस्ट जारी की गई है उसमें अभ्यर्थी की नाम की जगह ‘ NEWS’ किसी अभ्यर्थी के नाम की जगह कुछ और लिखा गया है। इस लिस्ट को लेकर कांग्रेस ने सुशासन कहकर सरकार का उपहास उड़ाया जा रहा है।

CGPSC’s negligence :  राज्य लोक सेवा आयोग की भर्तियों में धा़ंधली को लेकर छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय चर्चा का विषय बनता रहा है। आयोग में हुए भर्ती घोटाले का एक मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और इस बीच ने घोटाले में आयोग के अध्यक्ष तक को जेल की हवा खानी पड़ी है। इतना सब कुछ होने के बाद भी  भर्तियों में धांधली और लापरवाही का आलम यह कि मैरिट लिस्ट बिना जांच पड़ताल के कम्प्यूटर आपरेटर के भरोसे जारी कर दिए जा रहे हैं।

CGPSC’s negligence :  कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने जारी रिजल्ट का स्क्रीनशॉट अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार और आयोग को कटघरे में खड़ा किया है। इसके लिए सरकार  का उपहास उड़ाते हुए उन्होंने कहा कि क्या इस तरह के अजीबो-गरीब नामों वाले अभ्यर्थी भी  राज्य में निवास करते हैं, या फिर यह मौजूदा सरकार के “सुशासन” का कोई नया चमत्कार है ? कांग्रेस का आरोप है कि पारदर्शी और निष्पक्ष परीक्षा के दावों के बीच इस प्रकार के परिणाम जारी होना चयन प्रक्रिया पर कई गंभीर संदेह पैदा करता है।

CGPSC’s negligence :  राज्य लोक सेवा आयोग की सब इंस्पेक्टर भर्ती की मैरिट लिस्ट की इस गड़बड़ी पर आयोग की ओर से  अभी तक कुछ नहीं कहा गया है। यह मैरिट लिस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही और लोग तीखी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। भर्ती परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों में भी गहरा रोष है। हर हो सकता है कि कंम्पयूटर पर मैरिट लिस्ट तैयार करते समय गलती हो गई हो , लेकिन आय की वेबसाइट पर लिस्ट को अपलोड करते से पहले क्या किसी ने चेक करने की जरूरत नहीं समझी। देश में जब पेपर लीक और भर्तियों में गड़बड़ी के खिलाफ gen-z का गु़ुस्सा प्रधान चढ़ हुआ है तब भर्तियों में इस तरह की लापरवाही कैसे क्षम्य कहीं जा सकती है। सरकार को इस पर खड़ा फैसला लेना होगा।

Previous articleCG News: ओवर रेट में शराब की बिक्री, दो आबकारी एस‌आई सस्पेंड, एडीईओ को नोटिस

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here