Chhattisgarh Congess :  रायपुर। छत्तीसगढ़ में भले ही विधानसभा चुनाव में अभी लंबा वक्त है, लेकिन कांग्रेस ने अभी से अपनी कमर कस ली है। पार्टी अपने संगठन को पूरी तरह से चुनावी मोड में लाने के लिए एक बहुत बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेलने जा रही है। खबर है कि प्रदेशभर के जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए एक बेहद खास ट्रेनिंग कैंप लगाया जा रहा है।

Chhattisgarh Congess :  इस कैंप में उन्हें चुनावी बिसात बिछाने से लेकर संगठन चलाने के सारे गुर सिखाए जाएंगे। रायपुर के पास अभनपुर में यह पूरा आयोजन होना तय हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बड़े आयोजन को लेकर तैयारियां काफी तेज हो गई हैं। कांग्रेस इसे अपने जमीनी ढांचे को मजबूत करने का सबसे बड़ा जरिया मान रही है।

Chhattisgarh Congess :   इस पाठशाला में जिलाध्यक्षों को सिखाया जाएगा कि कार्यकर्ताओं को कैसे एक्टिव रखना है और जनता के बीच अपनी पैठ कैसे बढ़ानी है। पार्टी का पूरा फोकस इस बात पर है कि जो गलतियां पिछले चुनाव में हुईं, उन्हें दोबारा न दोहराया जाए। ग्राउंड रिपोर्ट की मानें तो अभनपुर के एक बड़े वेन्यू को इसके लिए शॉर्टलिस्ट भी कर लिया गया है।

Chhattisgarh Congess :  इस पूरे आयोजन की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली बात यह है कि खुद कांग्रेस नेता राहुल गांधी इसमें शामिल होने छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे यहां सिर्फ भाषण देकर नहीं जाएंगे। वे सीधे हर जिले के अध्यक्ष से वन-टू-वन बात करेंगे। जानकारी के अनुसार राहुल गांधी पूरे दो दिन तक इस कैंप में रुक सकते हैं। वे हर जिले की जमीनी रिपोर्ट खुद चेक करेंगे। आगामी चुनाव को लेकर वे अपना पर्सनल विजन और सीक्रेट रणनीति भी शेयर करेंगे।

Previous articleMiddle East Crisis : होर्मुज के पास भारतीय जहाज MT जलवीर पर हमला, 3 भारतीय नाविकों की मौत
Next articleWorld’s Tallest Shivling : काशी में बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा शिवलिंग, 130 फीट ऊंची होगी,100 करोड़ होंगे खर्च

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here